विकासनगर,11 अपै्रल (आरएनएस)। शेडकूडिया देवता मन्दिर रायगी में शनिवार को बिस्सू मेले की तैयारियां को लेकर मन्दिर समिति ने प्रशासन के साथ बैठक कर मेले को भव्य तौर पर मनाने की रुपरेखा तय की । बैठक में मन्दिर समिति के पदाधिकारियों ने प्रशासन के अधिकारियों के साथ मिलकर मेले में श्रद्धालुओं के दर्शन, पार्किंग, पेयजल, भोजन, डोठा नृत्य, धनुष-बाण खेल के लिए खिलाडिय़ों को पर्याप्त जगह मुहैया कराने पर विचार किया। बैठक मे बजीर हरीशचंद्र शर्मा, समिति अध्यक्ष सूरत राम जोशी, कृपाल सिंह राणा, जगत सिंह चौहान, रमेश चौहान, सूरत राम शर्मा, नीरज शर्मा, राजाराम शर्मा, जयपाल सिंह चौहान, मोहनलाल शर्मा, संतराम जिनाटा, कर्म चन्द शर्मा, लेखराज, विनोद सोकटा, यशवन्त सोकटा, अनूप आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

