विकासनगर,11 अपै्रल (आरएनएस)। चकराता में गैस एजेंसी न होने का खामियाजा यहां के उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। एक सप्ताह से ज्यादा समय से चकराता में गैस नही पहुंची है और बुकिंग कर चुके उपभोक्ता सिलेंडर का इंतजार कर रहे हैं। गैस संकट के बीच सबसे ज्यादा परेशानी चकराता के लोगों को उठानी पड़ रही है। चकराता में गैस एजेंसी न होने के कारण यहां के लोग शेरपुर सहसपुर स्थित गैस एजेंसी पर निर्भर हैं। गृहणी संगीता राणा, मीना, पिंगला राणा, संगीता जैन, सुरजीत कौर, अमिता राणा, प्रतिमा जोशी, किरन चौहान का कहना है कि उनके घर में गैस सिलेंडर खत्म हो चुका है। स्थानीय रेस्टोरेंट व्यवसाई पंकज जैन, प्रेम, रविन्द्र पाल सिह, दिनेश चांदना, संतोष, आदि का कहना है कि कॉमर्शियल सिलेंडर तो मिल ही नही रहे हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

