विकासनगर,11 अपै्रल (आरएनएस)। मानदेय सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना- प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने अपनी लंबित मांगों के निस्तारण के लिए ब्लॉक मुख्यालय में जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी लंबित मांगों पर जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं होती है तो आंदोलन को आने वाले दिनों में और तेज किया जाएगा। सुमनलता, उमेश शर्मा, पूनम रानी, रजनी, ज्योति रानी, नानकी देवी, साधना,संगीता,सुमनलता, मीना देवी, बीना, प्रवीन सावित्री, बीना, अंजुम, रज्जी, ऊषा, सीमा, बबीता, रीना, प्रियंका, रजनी,दवी, प्रिंयका, सुमन देवी, अनीता कश्यप, अंजू, बरखा, सारिका, सुधा, परमजीत कौर, रीता यादव, पिंकी पाल, ऊषा यादव सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

