हरिद्वार,11 अपै्रल (आरएनएस)। नगर निगम में तैनात पर्यावरण मित्र एवं कार्यवाहक पर्यावरण पर्यवेक्षक अशोक को लापरवाही और उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। नगर आयुक्त नंदन कुमार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, अशोक की तैनाती क्षेत्र रोड़ीबेलवाला से अतिक्रमण और सफाई व्यवस्था से संबंधित लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। कई बार निर्देश के बावजूद अनुपालन नहीं किया गया। इसके चलते क्षेत्र में अव्यवस्था बनी रही, जिससे नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। निलंबन अवधि के दौरान अशोक को ग्राम सराय स्थित कूड़ा प्रोसेसिंग प्लांट पर प्लांट प्रभारी के अधीन संबद्ध किया गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

