हरिद्वार,11 अपै्रल (आरएनएस)। शहर में सीवर योजना के तहत नई पाइप लाइन बिछाने का काम गतिमान है। योजना के तहत विभिन्न विभागों की सड़कों को तोड़ा जा रहा है। इस कारण लोगों को असुविधा हो रही है। सड़क पर पैदल चलना मुश्किल हो गया है। लोगों की सुविधा के लिए लोनिवि. ने रेलवे स्टेशन से शिवमूर्ति चौक से ललतारौ से अपर रोड तक सड़क को गड्ढा मुक्त किया है। शनिवार को अधिशासी अभियंता लोनिवि. दीपक कुमार ने टीम के साथ पैच वर्क का निरीक्षण किया। गतिमान काम की जांच की। ईई ने मौके पर कर्मचारियों को लोगो की सुविधा का ध्यान रखते हुए पैच वर्क करने के निर्देश दिए। ईई ने बताया कि दो दिनों में विभाग की सभी सड़कों पर हुई रोड कीटिंग की मरम्मत का काम पूरा का लिया जाएगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

