रुड़की,11 अपै्रल (आरएनएस)। गंगनहर घाट पर महात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले एवं महाराजा सूरसेन सैनी की प्रतिमाओं के अनावरण के मौके पर पुलिस और समाज के लोगों में नोकझोंक हो गई। इस बात को लेकर मौके पर हंगामा हो गया। दरअसल, देर शाम सैनी समाज के लोगों के साथ ही अन्य संगठन के लोग गंगनहर घाट पर महात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले एवं महाराजा सूरसेन सैनी की प्रतिमा का अनावरण कर रहे थे। इसी दौरान कुछ अन्य संगठन के लोगों ने मौके पर पहुंचकर प्रतिमाओं के अनावरण को लेकर आपत्ति जताई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

