रुड़की,11 अपै्रल (आरएनएस)। शहर में होम डिलीवरी व्यवस्था को प्राथमिकता दिए जाने से सिलेंडरों के लिए मारामारी कम हुई है। पहले जहां उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता था, वहीं अब अधिकतर सिलेंडर सीधे घरों तक पहुंचाए जा रहे हैं। दीपाली गैस एजेंसी के प्रबंधक निशिकांत शर्मा ने बताया कि एजेंसी पर बुक होने वाले सिलेंडरों की अधिकतम होम डिलीवरी सुनिश्चित की जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं को एजेंसी के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने बताया कि शनिवार को ही करीब 300 गैस सिलेंडरों की डिलीवरी की गई। रविवार को नई गाड़ी आने की उम्मीद है, जिससे आपूर्ति और बेहतर होगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

