दतिया,11 अपै्रल (आरएनएस)। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देशन पर उपसंचालक किसान कल्याण ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी कृषक भाईयों के लिए ई-विकास पोर्टल पर खरीफ फसल वर्ष 2026-27 हेतु उर्वरक टोकन बुकिंग की सुविधा प्रारंभ की गई है। जिन कृषकों को खरीफ फसल के लिए उर्वरक की आवश्यकता है, वे ई-विकास पोर्टल के माध्यम से उर्वरक टोकन बुक कर सकते है।
सभी कृषकों का एग्री स्टैक पोर्टल के माध्यम से फार्मर आईडी बनी होना चाहिए। सिकमी ठेकेदार/बटाईदार किसान जो भूमि-स्वामी नहीं है वे अपने भूमि-स्वामी की अनुमति से एग्री स्टैक पोर्टल के माध्यम से अधिक प्रतिनिधि किसान बनकर ई-विकास प्रणाली के माध्यम से उर्वरक बुक कर सकते है। वन पटटाधारी किसानों के लिए ई-विकास पोर्टल पर अनुविभागीय अधिकारी के सत्यापन के उपरांत ई-विकास पोर्टल से उर्वरक प्राप्त कर सकते है।
मृत किसान तथा शारीरिक रूप से अक्षम एवं वृद्व किसानों हेतु उर्वरक व्यवस्था ई-विकास (वितरण एवं कृषि उर्वरक आपूर्ति समाधान) प्रणाली में मृत किसानों जिनकी भूमि का नामांतरण लंबित है एवं शारीरिक रूप से अक्षम एवं वृद्व किसानों के लिए उर्वरक प्राप्त करने के संबध में पोर्टल पर सुविधा विकसित की गई है। संयुक्त खाता धारक कृषकों हेतु उर्वरक प्राप्त की प्रक्रिया संयुक्त खाताधारी कृषकों जिनमें से एक का अधिक सदस्य किसी अन्य शहर में अथवा देश से बाहर रहते हैं, जिसके कारण उनका आधार सत्यापन ओटीपी प्राप्त करना संभव नहीं हो पाता है, ऐसे किसानों अथवा संयुक्त खाता धारकों में से एक किसान को नामांकित करने के लिए ई-विकास पोर्टल में सुविधा विकसित की गई है।

