साउथ एक्टर पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर पाई. वहीं फैंस इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फाइनली अब ये फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. चलिए यहां जानते हैं ये फिल्म किस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कब और कहां रिलीज होगी?
उस्ताद भगत सिंह को सिनेमाघरों में रिलीज हुए अभी एक महीना भी नहीं हुआ है और ये अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. बता दें कि मेकर्स ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को फिल्म के राइटर्स बेच दिए हैं. पहले कहा जा रहा था कि फिल्म 23 अप्रैल को ओटीटी पर आ सकती है. वहीं अब मेकर्स ने फिल्म की ऑफिशियल रिलीज की तारीख कंफर्म कर दी है. ये फिल्म 16 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी. ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म को हिंदी, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और तमिल भाषा में देख सकेंगे.
फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन धमाकेदार रहा और फिल्म ने पहले दिन 34.75 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया था, लेकिन फिर गुजरते दिन के साथ फिल्म का कलेक्शन कम होता गया और . अपना बजट तक नहीं निकाल पाई. बता दें कि इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड लेवल पर 96.36 करोड़ रुपए का कुल कलेक्शन किया था. वहीं फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपए था.
फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म पवन कल्याण ने ऐसे पुलिसवाले का रोल प्ले किया है, जो बहाजुर और साहसी है और हमेशा गलत के खिलाफ खड़ा रहता है. फिल्म में एक्शन और इमोशनंस दोनों है और अभिनेता 54 साल की उम्र में भी धमाकेदार एक्शन करते दिखे हैं.
उस्ताद भगत सिंह का निर्देशन हरीश शंकर ने किया है. फिल्म की कमाई की धीमी रफ्तार पर निर्देशक ने कहा था कि उनके लिए फिल्म को रिलीज करना दूसरी फिल्म से प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि सिनेमा का उत्सव है, निर्देशक ने यह बयान फिल्म धुरंधर-2 के साथ क्लैश पर कहा था.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

