आमिर खान प्रोडक्शंस की आने वाली फिल्म एक दिन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। पर्दे पर एक प्यारी सी प्रेम कहानी लेकर आ रही इस फिल्म ने अपने ट्रेलर और गानों से लोगों को बांधे रखा है। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए फिल्म का नया गाना ख्वाब देखूं रिलीज हो गया है, जो हमें जुनैद खान और साई पल्लवी के बीच पनपते रोमांस की जादुई दुनिया में ले जाता है।
एक दिन का यह गाना ख्वाब देखूं सुनने में वाकई बहुत सुकून देने वाला है। खूबसूरत वादियों के बीच फिल्माया गया यह गाना साई और जुनैद की धीरे-धीरे आगे बढ़ती लव स्टोरी को दिखाता है। इसमें हम शर्मीले और सीधे-सादे जुनैद को चुलबुली और दिलकश साई के प्यार में पड़ते हुए देखते हैं। दोनों के बीच का यह प्योर रोमांस आज के दौर में कम ही देखने को मिलता है। यह गाना अपने शांत और रोमांटिक अहसास को पूरी तरह बरकरार रखता है।
अरिजीत सिंह और तरन्नुम मलिक जैन की जादुई आवाजों में सजे इस गाने को राम संपत ने कंपोज किया है, जबकि इसके बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं। अरिजीत की रूहानी आवाज सीधे दिल को छू लेती है और प्यार के असली अहसास को जगाती है, जिससे इस जादुई प्रेम कहानी को देखने की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी एक दिन में साई पल्लवी और जुनैद खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है और इसके निर्माता आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित हैं। यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी