नईदिल्ली, 12 अपै्रल। सनराइजर्स हैदराबाद अपनी विस्फोटक बैटिंग के लिए जानी जाती है, और जब रिकॉर्ड तोडऩे की बात आती है, तो यह उन टीमों में से एक है जो ऐसा नियमित रूप से करती है. सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर्स अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने शुक्रवार, 11 अप्रैल को न्यू चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मैच में एक और बड़ा कारनामा कर दिखाया.
दोनों बल्लेबाजों ने शुरू से ही बड़े शॉट्स खेलना शुरू कर दिया, और जब उन्होंने मैदान के हर हिस्से को निशाना बनाया तो कोई भी बॉलर नहीं बचा. जिसका नतीजा ये रहा की हैदराबाद ने पावरप्ले में 105/0 का स्कोर बना दिया, जो इस सीजन का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है. साथ ही, उन्होंने संयुक्त रूप से आईपीएल के इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर भी बनाया. इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2017 में आरसीबी के खिलाफ यही स्कोर बनाया था.
अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 27 गेंदों में 74 रनों की पारी खेलकर मोर्चा संभाला, जिसमें उन्होंने 300 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से रन बनाए, जिसमें पांच चौके और सात छक्के शामिल थे. वहीं दूसरी ओर से हेड ने भी उनका साथ दिया, और 23 गेंदों में 38 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल था.
हैदराबाद पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीमों की लिस्ट में सबसे ऊपर है, जिसमें टॉप पांच स्कोर में से तीन स्कोर उसके नाम हैं. हाल के सालों में अपनी बेहद आक्रामक रणनीति की बदौलत उन्होंने पावरप्ले में तीन बार 100 से ज्यादा रन बनाए हैं.
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. जहां हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 219 रन बनाए और जीत के लिए पंजाब के सामने 220 रनों का लक्ष्य रखा. अभिषेक ने 28 गेंद में 74 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 8 छक्के शामिल है. इसके अलावा हेड ने 23 गेंद में 38, कप्तान किशन ने 17 गेंद में 27 और क्लासेन ने 33 गेंद में 39 रनों की अहम पारी खेली. पंजाब की तरफ से सशांक सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंंने 3 ओवर में 20 रन देकर दो विकेट हासिल किए.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

