जौनपुर 12 अप्रैल (आरएनएस )। नगर पंचायत जफराबाद में पुलिस चैकी के बगल स्थित अभिनव प्राथमिक विद्यालय के प्रागंण में रविवार को नेशनल मेडिकोज आर्गनाइजेशन सेवा भारती व सेवा विभाग राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ काशी प्रान्त के संयुक्त तत्वावधान में डा. भीमराव अम्बेडकर नि: स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। इस शिविर में डा.अतुल कुमार गुप्ता, डा. अरूण कुमार तिवारी, हरिओम डा. संध्या द्वारा कैम्प में आये मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवा का नि:शुल्क वितरण किया गया। क्षेत्र के लगभग दो सौ मरीजों द्वारा उक्त शिविर का लाभ उठाया गया। दिनेश सिंह, रामेश्वर बरनवाल, पूर्व चेयरमैन प्रमोद बरनवाल, सहायक अध्यापक जय प्रकाश, अवधेश बरनवाल, राजीव बरनवाल, भगवंत बरनवाल, राजेश जायसवाल, अजय निगम, ज्ञानेश बरनवाल, बृजनन्दन स्वरूप आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

