जौनपुर 12 अप्रैल (आरएनएस )। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के धन्नेपुर गांव में घर पर कब्जा करने का विरोध करने पर दबंगों द्वारा एक महिला सहित उसके परिजन के साथ मारपीट व गाली-गलौज करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर पर 4 नामजदों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, धन्नेपुर निवासी दुलारी देवी पत्नी रामदुलार ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीते 9 अप्रैल की शाम गांव के ही अखिलेश बिन्द, अशर्फी, सौरभ (तीनों पुत्रगण स्व. राम आसरे) और सत्यम पुत्र अशर्फी उनके घर पर अवैध रूप से कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। जब इसका विरोध किया तो उन लोगों ने गालियां देते हुये मारपीट शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान चन्दन बिन्द को काफी गंभीर चोटें आयी हैं। पीडि़ता के अनुसार आरोपी जाते-जाते जानमाल की धमकी देते हुये चले गये। शनिवार को पुलिस ने इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच चैकी प्रभारी उपनिरीक्षक राम प्रकाश यादव को सौंपी गयी है और घायल का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

