सुल्तानपुर 12 अप्रैल (आरएनएस)। जनपद के लिए गर्व का विषय सामने आया है। जनपद के कई होनहार खिलाडिय़ों का चयन आगामी एशियन आर्म बॉकिं्सग चैंपियनशिप-2026, जो कि बैंकॉक (थाईलैंड) में आयोजित होने जा रही है, के लिए हुआ है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सुल्तानपुर के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी ने चयनित खिलाडिय़ों को सम्मानित किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाडिय़ों से मुलाकात कर विश्वास जताया कि सभी खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए मेडल जीतकर लौटेंगे और सुल्तानपुर में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। सुशील कुमार त्रिपाठी ने कहा कि यह बच्चों की मेहनत और लगन का परिणाम है कि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि खिलाडिय़ों को प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु हर संभव आर्थिक सहयोग एवं प्रोत्साहन प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। चयनित खिलाडिय़ों की सूची (गोल्ड मेडलिस्ट) Óशुभम धुरिया-67 किग्रा वर्ग (साउथ एशियन गेम्स गोल्ड), प्रियात धुरिया-36 किग्रा वर्ग, कु. राज नांदनी सोनकर $65 किग्रा वर्ग, विवान कुमार-19 किग्रा वर्ग (साउथ एशियन गेम्स गोल्ड), अर्पित निषाद – 51 किग्रा वर्ग। इनमें से कुछ खिलाड़ी जयसिंहपुर क्षेत्र तथा कुछ सुल्तानपुर क्षेत्र से संबंधित हैं, जो पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है। वहीं टीम का नेतृत्व आर्म बॉकिं्सग के डायरेक्टर नसीरुद्दीन सर के निर्देशन में किया जाएगा। उनके मार्गदर्शन में भारतीय टीम बैंकॉक में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। नसीरुद्दीन सर लंबे समय से खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण देकर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जनपदवासियों को इन खिलाडिय़ों से बड़ी उम्मीदें हैं कि वे उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश और जिले का नाम रोशन करेंगे। सुल्तानपुर के ये प्रतिभाशाली खिलाड़ी न सिर्फ अपने गांव और जिले, बल्कि पूरे भारत का गौरव बढ़ाने के लिए तैयार हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

