लखनऊ 12 अप्रैल (आरएनएस ),थाना गुडम्बा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। पुलिस के अनुसार माननीय न्यायालय स्पेशल जज गैंगस्टर एक्ट द्वारा निर्गत एनबीडब्ल्यू केस संख्या 5/16, अपराध संख्या 160/15 धारा 2/3 यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना गुडम्बा से संबंधित वारंटी राम सिंह पुत्र हनुमान यादव निवासी ग्राम गुडम्बा थाना गुडम्बा लखनऊ, उम्र लगभग 30 वर्ष को उसके निवास स्थान पर दबिश देकर 12 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया गया।पुलिस के मुताबिक अभियुक्त न्यायालय द्वारा उपस्थित होने हेतु जारी आदेश की अवहेलना करते हुए लगातार न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था, जिसके चलते उसके विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी के दौरान माननीय न्यायालय तथा मानवाधिकार आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राहुल द्विवेदी तथा कांस्टेबल अंकित यादव शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

