गोसाईगंज-अयोध्या 12 अप्रैल (आरएनएस)। गोसाईंगंज रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पहचान में जुट गई परंतु काफी मशक्कत के बावजूद महिला की कोई पहचान नहीं हो सकी। महिला की उम्र लगभग 24 वर्ष की बताई गयी,जिसकी पहनावे से मुस्लिम समुदाय से प्रतीत हो रही थी।वह बुर्का पहने हुए थी और पैर तथा गले मे काला धागा बंधा हुआ था। जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के मुताबिक अमृतसर जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन तीव्र गति के अयोध्या से अकबरपुर की तरफ जा रही थी।इसकी स्टापेज गोसाईंगंज स्टेशन पर नही है। वह जैसे ही गोसाईगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंची कि तभी महिला ट्रेन के चपेट में आई गई और ट्रेन महिला को दो टुकड़ों में चीरती हुई आगे बढ़ गई।जीआरपी प्रभारी दुर्गा प्रसाद यादव ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नही हो पा रहा है कि महिला ने आत्महत्या किया है या ट्रेन से गिरी है,फिलहाल पुलिस हर पहलुओं पर पड़ताल कर रही है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पहचान के लिए प्रयास जारी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

