-संकल्प संस्थान के सदस्यों ने लखनऊ से आकर किया रक्तदान
अयोध्या 12 अप्रैल (आरएनएस)। जनपद में कौशलपुरी निवासी शिव वरदान सिंह जिनका ब्लड ग्रुप बी नेगेटिव है और बेहद दुर्लभ ग्रुप होता है और हजारों रक्त दाताओ में किसी एक का होता है, शिव वरदान सिंह को ह््रदय रोग से भी ग्रसित है और साथ साथ उन्हें रक्त आल्पता (एनीमिया) भी है जिसकी वजह से उन्हें तत्काल दो यूनिट रक्त की तत्काल जरूरत थीं। जनपद की प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर स्वाति शुक्ला द्वारा जानकारी दिए जाने पर संकल्प संस्थान के अध्यक्ष डॉ आशीष पांडे दीपू द्वारा तत्काल रक्तदाताओं से बातचीत कर आग्रह किया और सरदार बिंद्रा सिंह और वीरेश पांडे जो दुर्लभ ब्लड ग्रुप बी नेगेटिव के रक्तदाता है उन्हें सूचित कर उनसे जरूरतमंद की मदद करने का आग्रह किया जिसके फल स्वरुप सरदार बिंद्रा सिंह और वीरेश पांडे ने जिला अस्पताल रिकाबगंज के ब्लड बैंक सेंटर में पहुंचकर रक्तदान किया और हृदय रोग और एनीमिया से ग्रसित शिव वरदान सिंह को रक्त की व्यवस्था मुहैया कराई गई। जनपद में ब्लड मैन के नाम से चलते फिरते ब्लड बैंक माने जानें वाले डॉ आशीष पांडे “दीपू”ने अब तक अयोध्या मंडल में रक्त के अभाव से जूझ रहे लाखों जरूरतमंदों को समय पर रक्त की व्यस्था मुहैया करवाकर उनको जीवन दान देने का कार्य किया है। डॉ आशीष पांडे दीपू ने कहा कि मेरे जन्मदिन 1 मई को अयोध्या जनपद में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें अयोध्या जनपद के सर्वश्रेष्ठ चिकित्सकों द्वारा लोगों को रक्तदान के महत्व को समझाया जाएगा और रक्तदताओ को जागरूक कर सम्मानित किया जाएगा। रक्तदान कर रक्त के अभाव से डॉ आशीष पाण्डेय दीपू ने बताया कि 1 मई को मजदूर दिवस के शुभ दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन कर रक्त के अभाव से जूझ रहे सरहद पर मौजूद देश के वीर जवानों, खेतों में काम कर रह वीर किसानों और सम्मानित मजदूरों के परिवार की मदद की जाएगी। डॉ आशीष पांडे दीपू ने कहा कि सरदार बिंद्रा सिंह एवं वीरेश पांडे जैसे रक्तदाता इस धरती पर कलयुग में फरिस्ते है जो लखनऊ और अंबेडकर नगर से अपने सारे कार्य छोड़कर कर रक्त के अभाव से जूझ रहे शिव वरदान सिंह की जान बचाने अयोध्या जिला अस्पताल में आए और रक्तदान कर आज की युवा पीढ़ी को एक सकारात्मक संदेश देंने का कार्य किया है। डॉ आशीष पाण्डेय दीपू ने कहा कि जहां इस कलयुग में आज भी जागरूकता के अभाव में जिंदगी और मौत से लड़ रहे पिता को पुत्र खून देने से मना कर देता है और अस्पताल में भर्ती पत्नी को पति खून नहीं देना चाहता वही इस धरती पर ऐसे फरिश्ते भी हैं जो रक्त के अभाव से जूझ रहे शिव वरदान सिंह की मदद करने जिला अस्पताल अयोध्या आए है,, ऐसे लोग आज की युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरक है। जिला अस्पताल में एचडीएफसी बैंक बेनीगंज शाखा में कार्यरत राखी सिंह, अक्षत पाण्डेय, शोएब खान, अभिनव चतुर्वेदी, मनीष राय, बृजेश यादव, राहुल पाठक, आदि साथी मौजूद रहें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

