-57वें स्थापना दिवस पर 57 विभूतियों का मंच ने किया अभिनंदन
-जीवन में रामचरित्र धारण कर शिक्षा संस्कार ,संस्कृति और तकनीक से समुन्नत होंगे युवा : कुलपति
अयोध्या 12 अप्रैल (आरएनएस)। भारतीय शिक्षण मंडल अवध प्रांत अयोध्या का 57वाँ स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। अवध विवि के कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य डॉ अनिल मिश्र, प्रांत अध्यक्ष प्रो कमल जायसवाल, के एन आईटी के निदेशक डॉ आर के उपाध्याय, एवं महिला गतिविधि प्रमुख सुमन मिश्र ने समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती, भारत माता एवं श्रीराम के चित्र पर पुष्पार्चन, दीप प्रज्वलन एवं स्वस्तिवाचन के साथ हुआ। संयोजक शिशिर मिश्र ने अतिथि परिचय , और प्रांत अध्यक्ष प्रो कमल जायसवाल ने संगठन की स्थापना, उद्देश्य, कार्यों के साथ वर्तमान आयोजन की प्रस्तावना रखी।इसके बाद बतौर विशिष्ट अतिथि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य डॉ अनिल मिश्र ने शिक्षा में रामत्व विषय पर अपने उद्बोधन में श्रीराम के गुरुकुल में शिक्षा एवं वनगमन के समय के दृष्टांतो की वर्तमान पीढ़ी के लिए नैतिक पारिवारिक एवं राजनैतिक मूल्यों की गहन समीक्षा की। अवध वि वि के कुलगुरु डॉ बिजेंद्र सिंह ने कहा जीवन में रामचरित्र धारण कर शिक्षा संस्कार ,संस्कृति और तकनीक से समुन्नत हो युवा राष्ट्रनिर्माण में अपनी महती भूमिका रेखांकित कर सकते हैं।
इसके पश्चात मुख्य वक्ता पूर्वी क्षेत्र संयोजक और के एन आई टी निदेशक डॉ आर के उपाध्याय ने शिक्षा में रामत्व विषय पर गहन व्याख्या प्रस्तुत की। समारोह में शिक्षा सेवा सुरक्षा समर्पण को ध्यान में रखते हुए विभिन्न क्षेत्रों से आए 57 विभूतियों का मंच से अभिनंदन किया गया जिसमें आचार्य दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी, धर्मेंद्र पांडेय, श्री प्रकाश पाठक, अजय सिंह, राजेश सिंह, श्रीधर, के के मिश्र, दिनेश, आदि सम्मिलित रहे। धर्मेंद्र पाठक ने बतौर प्रांत मंत्री उपस्थित मंच एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए मिले दायित्व के निष्ठा पूर्वक निर्वहन में सभी सहयोगियों को विश्वास दिलाया कि सम्मुख लक्ष्यों को यत्नपूर्वक प्राप्त करेंगे।गुरुकुल के बटुक विद्यार्थियों एवं श्रीप्रकाश पाठक द्वारा स्वस्ति वाचन, कल्याण मंत्र एवं प्रार्थना के साथ समारोह का समापन हुआ। समारोह का संचालन डॉ उपेंद्र मणि त्रिपाठी ने किया। समारोह में जिला कार्यवाह वेद, महानगर संपर्क प्रमुख डॉ आलोक, प्रो सीताराम मिश्र, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सिंह, प्रो आर के सिंह, प्रांत, जिलों से आए भारतीय शिक्षण मंडल के कार्यकर्ता, महाविद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक गण , कोचिंग संस्थानों के निदेशक, इंटर कालेजों के प्राचार्य शिक्षक, अजय तिवारी, बोल्ड विंग की मैनेजर कृतिका तिवारी, वर्चस एकेडमी के डॉ अमरीश मिश्र पूर्व सैनिक गण, सेवा निवृत एस एन तिवारी,आर एस तिवारी, दिनेश दुबे,एवं कर्मचारी गण सहित 250 से अधिक लोग उपस्थिति रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

