सोहावल-अयोध्या 12 अप्रैल (आरएनएस)। संयुक्त निदेशक कृषि विभाग भारत सरकार प्रियंका कुमारी ने रविवार को सोहावल तहसील क्षेत्र के सलारपुर ग्राम पंचायत में गेंहू की क्राप कटिंग का जायजा लिया । इस अवसर पर संयुक्त निदेशक की मौजूदगी में क्राप कटिंग की शुरुवात की गई। संयुक्त निदेशक ने मौजूद किसानों से मुलाकात भी किया । संयुक्त निदेशक प्रियंका कुमारी ने मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इस दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिए और क्राप कटिंग की शुरुवात किया ।
इस अवसर पर सोहावल तहसील लेखपाल संघ अध्यक्ष सुशील कुमार , तरुण मिश्रा , विजय निषाद , क्षेत्रीय लेखपाल राहुल यादव, राजस्व निरीक्षक ध्रुवराज यादव, फसल बीमा से जिला समन्वयक विनय कुशवाहा, ए0डी0ओ0(ए0जी0) सुभाष शुक्ला, जिला अपर सांख्यकी अधिकारी मानवेन्द्र सिंह, मंडलीय सांख्यकी अधिकारी सहित राजस्व विभाग की टीम सहित बड़ी संख्या में किसानों की मौजूदगी रही।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

