-सेल्समैन ने पुलिस से की शिकायत, सेल्समैन और ग्राहक के बीच हुआ आपसी समझौता
सोहावल-अयोध्या 12 अप्रैल (आरएनएस) रौनाही थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी सुचित्तागंज बाजार क्षेत्र के संजयगंज बाजार स्थित अंग्रेजी कंपोजिट दुकान पर सेल्समैन से उधर शराब की मांग करने को लेकर उठे बवाल के बाद ग्राहक ने दुकान पर तांडव मचाया। शुक्रवार की देर शाम अर्थर गाँव निवासी अनुराग सिंह पुत्र चित्रबीर सिंह, खम्हरिया निवासी रोहित सिंह ने ठेका पर सेल्समैन से एक बोतल अंग्रेजी शराब की उधार मांग की। उसके द्वारा असमर्थता जताने पर ठेके पर उत्पात मचाया और चले गये।सेल्समैन द्वारा रौनाही पुलिस से लिखित शिकायत की गई।जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्ष को तलब किया। क्षेत्रीय सम्भ्रान्त लोगों के समझाने बुझाने के बाद आपसी समझौता कर लिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

