अयोध्या 12 अप्रैल (आरएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग , सेवा भारती, एनएमओ के संयुक्त तत्वावधान में अयोध्या महानगर में 12 स्थानों पर डॉ भीमराव अंबेडकर नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविरों का आयोजन कर मरीजों की सेवा कर सामाजिक समरसता एवं सेवा का संदेश दिया गया। महानगर में चिकित्सा सेवा समन्वय कर रहे सह सेवा प्रमुख डॉ उपेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि महानगर सेवा प्रमुख रंजीत एवं एनएमओ के डॉ मनोज सिंह एवं सेवा भारती मंत्री डॉ सौरभ दीक्षित की संयोजन टोली ने महानगर के चंद्रगुप्तनगर, शिव मंदिर सावरकर नगर, गिरिजकुंड लोहियानगर ,राम की पेड़ी रामलला नगर,दर्शन नगर, चेला छावनी माधव नगर, दुर्गा मंदिर रामनगर,दरगाह बगिया हेडगेवार नगर,हनुमत नगर,मंगलम गेस्ट हाउस ट्रांसपोर्टनगर,काशीराम कालोनी अशोक सिंहल नगर खादी आश्रम आचार्य नगर नाका पर चयनित संयोजकों सर्वजीत पाण्डेय, डॉ संजीव थापर,लालजी तिवारी,ज्ञानेश, राम प्रकाश,मंजू ,विनय,अजय सोनी,अनीता द्विवेदी,अवधेश,सुनील के संयोजन में डॉ मनोज सिंह, डॉ कृतांत सिंह, डॉ तपन, डॉ पंकज श्रीवास्तव, डॉ एस के मिश्र , डॉ उपकार, डॉ अरुण त्रिपाठी, डॉ गौरव उपाध्याय, डॉ शिवा, वैद्य आनंद डॉ कल्पना एवं होम्योपैथी चिकित्सा विकास महासंघ के डॉ अखिल मिश्र, डॉ प्रियंका मिश्रा, डॉ दीप्ति गुप्ता ने अपनी सेवाएं दीं। दोपहर तक संकलित जानकारी के अनुसार सभी सेवा स्थलों पर सैकड़ों महिलाओं बच्चों बुजुर्ग लाभान्वित हुए। शिविरों का उद्देश्य आम जन को प्राथमिक स्वास्थ्य जांच करते हुए उन्हें स्वास्थ्य रक्षा हेतु उचित परामर्श देना भी था। जरूरत मंद रोगियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई दवाएं भी निशुल्क प्रदान की गई । अशोक सिंहल नगर में डॉ संजीव थापर के निर्देशन में आंखों की जांच शिविर भी लगा डॉ पीयूष ने यहां अपनी सेवा दी। डॉ उपेन्द्र मणि ने बताया होम्योपैथी चिकित्सा विकास महासंघ द्वारा स्वास्थ्य के शारीरिक, मानसिक आध्यात्मिक एवं सामाजिक आयामों की समग्रता हेतु सात अप्रैल विश्व स्वास्थ्य दिवस, से 10 अप्रैल विश्व होम्योपैथी दिवस एवं 14 अप्रैल को डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती को समरसता दिवस के रूप में दस दिवसीय स्वास्थ्य एवं होम्योपैथी जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रमों को उक्त सेवा शिविर के साथ चिकित्सकों ने होम्योपैथी की सेवाएं दीं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

