काशीपुर,12 अपै्रल (आरएनएस)। डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समाज समिति काशीपुर द्वारा 14 अप्रैल को आयोजित होने वाली भव्य आंबेडकर संदेश शोभायात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को मुख्य बाजार स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस वार्ता में समिति पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। संस्थापक जितेंद्र देवांतक ने बताया कि शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए समिति के कार्यकर्ता पिछले डेढ़ माह से लगातार जुटे हुए थे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य बाबा साहब के विचारों को न केवल शोषित वंचित समाज, बल्कि पूरे समाज तक पहुंचाना है, ताकि समानता और अधिकारों का संदेश जन-जन तक पहुंचे। समिति के अध्यक्ष सुक्लेश कुमार आजाद ने बताया कि इस बार शोभायात्रा में आसपास के क्षेत्रों से विभिन्न रथों को आमंत्रित किया गया है। इनमें महापुरुषों की आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र होंगी। साथ ही दिल्ली से आए ढोल-ताशा दल पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुति देंगे, जो शोभायात्रा की शोभा बढ़ाएंगे। महासचिव महिलाल गौतम ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से समाज के हर वर्ग को अधिकार दिए, विशेष रूप से महिलाओं के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। यहां उपाध्यक्ष हर गुलाल गौतम, कोषाध्यक्ष शंकर सिंह, सदस्य जयपाल सिंह और कानूनी सलाहकार अजीत सिंह आदि रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

