जांजगीर-चांपा,12 अप्रैल (आरएनएस)। सामुदायिक पुलिसिंग के तहत नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सिउड़ में नशा मुक्ति एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान नवागढ़ पुलिस ने 50 सदस्यीय महिला कमांडो टीम का भी गठन किया।कार्यक्रम का आयोजन थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश सेंडे के नेतृत्व में किया गया, जिसमें ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही अवैध शराब के खिलाफ सशक्त संदेश देते हुए लोगों को इससे दूर रहने की अपील की गई।साइबर जागरूकता के तहत पुलिस टीम ने ग्रामीणों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों से बचने के उपाय बताए। लोगों को अंजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी साझा न करने और सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने की सलाह दी गई।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब, नशा कारोबार और सामाजिक अपराधों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
त्रिपाठी
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

