– अभाविप के बैनर तले कई शिक्षण संस्थानों में हुआ सामूहिक वाचन, परिसर-परिसर देशभक्ति से हुआ गुंजायमान
सीतापुर 12 अप्रैल (आरएनएस)। वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), सीतापुर द्वारा परिसर-परिसर गुंजित वन्दे मातरम् कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन के तहत जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में एक साथ सामूहिक वन्दे मातरम् वाचन कर देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना का अद्भुत संदेश दिया गया। सीतापुर नगर इकाई के प्रमुख शिक्षण संस्थानोंकृसरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सरदार रघुराज सिंह हाईस्कूल, कृष्ण कृपा इंटर कॉलेज, विशम्भर इंटर कॉलेज, प्रिया डे पब्लिक स्कूल, राजा रघुबर दयाल इंटर कॉलेज, आर.पी. चिल्ड्रेन पब्लिक हाईस्कूल, उजागर लाल इंटर कॉलेज, आनंदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, म्युनिसिपल इंटर कॉलेज एवं आरके एशियन इंटर कॉलेज में यह आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इसके साथ ही जिले की अन्य नगर इकाइयों इमलिया सुल्तानपुर, महोली, लहरपुर एवं हरगांव में भी कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। सभी स्थानों पर विद्यार्थियों ने एक स्वर में वन्दे मातरम् का गायन कर राष्ट्रप्रेम की भावना को अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रांत सेवार्थ विद्यार्थी संयोजक श्रीवास्तव, जिला सह संयोजक रवि सिंह राठौर, जिला संगठन मंत्री हर्षित सिंह, नगर मंत्री अनुराग मिश्रा, नगर सहमंत्री प्रिंस मिश्रा, नगर कार्यालय मंत्री अनमोल मिश्रा सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अमित नाग, अंकुर सोनी, आकाश मिश्रा, प्रियांशु मिश्रा और अभिजीत गौड़ की भी सक्रिय भागीदारी रही। इस भव्य आयोजन में लगभग 15,000 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक उपलब्धि रही। विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और वन्दे मातरम् की गूंज से गुंजायमान हो उठे। इस अवसर पर वक्ताओं ने वन्दे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह गीत केवल एक रचना नहीं, बल्कि राष्ट्र की चेतना का प्रतीक है, जिसने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशवासियों में नई ऊर्जा और आत्मबल का संचार किया। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र सर्वोपरि की भावना अपनाने और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं परिषद कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा। अंत में सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे राष्ट्रहित के कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

