-झरेखापुर चैराहे के पास मिला अविकसित शिशु, पुलिस ब्ब्ज्ट खंगाल रहीकृइलाके में सनसनी
हरगांव/सीतापुर 12 अप्रैल (आरएनएस)। मानवता को झकझोर देने वाली एक बेहद दर्दनाक घटना हरगांव थाना क्षेत्र में सामने आई है। रविवार सुबह झरेखापुर चैराहे के करीब सीतापुर-लखीमपुर हाईवे किनारे एक अविकसित नवजात शिशु का शव पॉलिथीन में पड़ा मिला। दिल दहला देने वाली बात यह रही कि शव को कौवे नोंच रहे थे, जिसे देखकर राहगीरों के रोंगटे खड़े हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। झरेखापुर चैकी इंचार्ज राजेश कुमार सरोज के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि इस अमानवीय कृत्य को अंजाम देने वाले की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना एक बार फिर समाज को सोचने पर मजबूर करती है कि आखिर इंसानियत इतनी क्यों गिरती जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

