-संदना के कोठावां गांव में अग्निकांड, दो किसानों को भारी नुकसान,दमकल पहुंचने से पहले फसल खाक
संदना /सीतापुर 12 अपै्रल (आरएनएस)। थाना क्षेत्र के कोठावां गांव में रविवार को गेहूं के खेतों में अचानक लगी आग ने किसानों की मेहनत को पल भर में राख कर दिया। इस अग्निकांड में करीब नौ बीघा खड़ी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। जानकारी के अनुसार, आग गांव के पश्चिम दिशा में स्थित खेतों में अज्ञात कारणों से लगी। उस समय चल रही तेज हवा ने आग को और भड़काने का काम किया, जिससे देखते ही देखते आग ने बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लियज्ञं घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 और दमकल विभाग को सूचित किया, लेकिन फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंचने से पहले ही भारी नुकसान हो चुका था। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। इस अग्निकांड में कोठावां गांव के किसान संजय सिंह की तीन बीघा और मंजेश पाल की छह बीघा गेहूं की खड़ी फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई। किसानों को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो तेज हवा के कारण यह आसपास के अन्य खेतों में भी फैल सकती थी, जिससे और भी बड़ा नुकसान हो सकता था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। लेकिन प्रशासन से प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

