सीतापुर 12 अप्रैल (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा अरुण वर्मा ने प्रधानमंत्री को नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित कराने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि यह कानून महिलाओं को राजनीति सहित सभी क्षेत्रों में सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। रेखा अरुण वर्मा ने कहा कि भारत सदियों से नारी शक्ति का सम्मान करने वाला देश रहा है, लेकिन आधुनिक राजनीति में महिलाओं की भागीदारी अपेक्षाकृत कम रही है। इस असंतुलन को दूर करने के लिए यह अधिनियम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि इस कानून का उद्देश्य संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित करना है, जिससे वे नीति-निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभा सकें। उन्होंने आगे कहा कि जब निर्णय लेने वाले मंचों पर महिलाओं की संख्या बढ़ेगी, तो समाज के हर वर्ग की आवाज अधिक प्रभावी और संतुलित रूप से सामने आएगी। यह अधिनियम न केवल महिलाओं को प्रतिनिधित्व देगा, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास और नेतृत्व का अवसर भी प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इस पहल से देश की बेटियों को नई प्रेरणा मिलेगी और वे अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़ेंगी। यह अधिनियम सशक्त, समावेशी और प्रगतिशील भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

