सीतापुर 12 अप्रैल (आरएनएस)। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आई एम ए) सीतापुर के तत्वावधान में रविवार को खैराबाद क्षेत्र के माखूपुर स्थित श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर परिसर में ‘आओ गांव चलेंÓ राष्ट्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में डॉ. राजकुमार श्रीवास्तव, डॉ. विनोद कुमार त्रिपाठी, डॉ. शैफाली गोयल, डॉ. मोहम्मद हम्जा, डॉ. हारून, डॉ. रागिनी साहू और डॉ. प्रांजलि चैधरी ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित परामर्श दिया। इस दौरान लोगों को एचपीवी वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करते हुए 14 वर्ष की बालिकाओं को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही हीमोग्लोबिन और शुगर की जांच की गई। डॉ. श्याम सक्सेना ने नेत्र परीक्षण कर जरूरतमंदों को नि:शुल्क चश्मे वितरित किए। शिविर में मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

