– लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है घटना
बस्ती 12 अप्रैल (आरएनएस)। लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव मे नाबालिक दलित किशोरी के साथ सामूहिक छेडख़ानी और मारने पीटने का मामला प्रकाशा में आया है। पीडि़ता की मां ने थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र दे कर घटना के बारे में अवगत कराया। पीडिता की मां ने बताया कि 2 अप्रैल की रात 8 बजे हमारी लड़की घर के पास खराब सामान फेंकने गई थी, तभी बगल के गांव के युवको ने उसे जबरन दबोच लिया और घसीटते हुए दो सौ मीटर दूर सुनसान जगह पर ले गए। वहां मारेपीट और उसके कपड़े फाड़ दिए गए। शोर मचाने पर आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसके साथ छेडख़ानी की। आरोप है कि एक युवक ने मोबाइल से घटना का वीडियो भी बनाया और किसी को बताने पर उसे वायरल करने की धमकी दी। परिजनों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी और जातिसूचक गालियां देते हुए फरार हो गये। 3 अप्रैल को कुदरहा पुलिस चौकी में शिकायत की लेकिन कोई विधिक कार्यवाही नही हुआ। इसके बाद फिर से थानाध्यक्ष लालगंज को पत्र लिखकर विधिक कार्यवाही की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष लालगंज विनय पाठक ने बताया कि हमें कोई प्रार्थना पत्र नही मिला है ।जांच कराकर विधिक कार्यवाही की जायेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

