भोपाल 12 अप्रैल (आरएनएस)।रविवार को दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी द्वारा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर विकास कार्यों के लिए भूमि पूजन किया गया।
दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अपने विकास कार्यों के लिए शहर में अपनी एक अलग पहचान बना रहा है, क्षेत्र में अनेकों विकास योजनाओं के कार्य किया जा रहे हैं और अनेकों विकास कार्यों के लिए प्रतिदिन भूमि पूजन भी किया जा रहा है। रविवार को विधायक भगवानदास सबनानी द्वारा वार्ड 32 द्वारकापुरी कॉलोनी में सीसी रोड निर्माण कार्य, वार्ड 47 ज्योतिबा फुले नगर में ज्योतिबा फुले की प्रतिमा एवं पेंडल स्टैंड कार्य, वार्ड 28 निवेश नगर में हनुमान मंदिर परिसर में सौंदर्यीकरण कार्य एवं वार्ड 32 शास्त्री नगर में ई-लाइब्रेरी के लिए भूमि पूजन किया गया।
जनता को संबोधित हुए विधायक सबनानी ने कहा कि विकास एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, समय और आवश्यकता के अनुसार कार्यों की योजनाएं बनाई जाती हैं और जनता की मांग के अनुसार उन योजनाओं को क्रियान्वित किया जाता है। हमारे विधानसभा के संपूर्ण क्षेत्र के लिए कई छोटी और बड़ी योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है, और इन योजनाओं और विकास के कार्य में जन भागीदारी को सुनिश्चित किया गया है। हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी द्वारा जनता की सभी मूलभूत सुविधाओं के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई गई है, और अनेकों योजनाओं द्वारा जनहितैषी कार्यों को किया जा रहा है। हम निरंतर जनता से संवाद के जरिए संपर्क में रहते हैं, और हर गली मोहल्ले और वार्डों में जाकर जरूरी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है।
निकट भविष्य में कई बड़ी योजनाओं का भी कार्य प्रारंभ किया जाएगा जिससे हमारे क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार तो होगा ही साथ ही शहर में हमारे विधानसभा को एक अलग ही पहचान भी मिलेगी।
भूमि पूजन के अवसर पर जिला महामंत्री मुकेश राय, विधानसभा प्रभारी राजू अनेजा, मंडल अध्यक्ष मुकेश देहाडे, मंडल अध्यक्ष प्रियेश उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष सोनू पालीवाल, पूर्व पार्षद राजेश खटीक, आशा पारोचे मनजीत कौर, कविता अनुरागी, प्रमोद पोरघंटलवाल, दिनेश भारती, सक्कू महावर, ऋषि राजपूत, रामनेता सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

