0 बनरांका और अकलवारा में बनेंगे सामाजिक भवन, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 65 लाख रुपए देने की घोषणा की
0 मां कर्मा जयंती में बनरांका और अकलवारा में गूंजा सेवा, संस्कार और सामाजिक एकता का संदेश
बेमेतरा, 13 अप्रैल (आरएनएस)। उप मुख्यमंत्री अरुण साव गत दिनों ग्राम बनरांका (थानखम्हरिया) और अकलवारा में साहू समाज द्वारा आयोजित मां कर्मा जयंती, सामूहिक आदर्श विवाह एवं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने भक्त माता कर्मा के त्याग और सेवा भाव को स्मरण करते हुए सभी से निस्वार्थ सेवा की प्रेरणा लेने की बात कही। इस अवसर पर आयोजित सामूहिक विवाह में 6 जोड़ों को नवदांपत्य जीवन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही दोनों गांवों में श्री साव ने सामाजिक भवन निर्माण के लिए 65 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज में सादगी और सहयोग का संदेश देते हैं।
कार्यक्रम में तहसील साहू समाज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ली। उप मुख्यमंत्री ने सभी पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई दी और समाजहित में समर्पित होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उप मुख्यमंत्री ने बनरांका में कर्मा भवन के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा की। साथ ही क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों, विशेषकर सड़क निर्माण, के कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि समाज की प्रगति में आधारभूत सुविधाओं का महत्वपूर्ण योगदान होता है।
इसके बाद उप मुख्यमंत्री ग्राम पंचायत अकलवारा में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए। यहां उन्होंने तीन नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दी और कहा कि सामूहिक विवाह समाज सेवा का एक श्रेष्ठ उदाहरण है। उन्होंने साहू समाज की मेहनत, ईमानदारी और एकजुटता की सराहना करते हुए कहा कि इसी कारण समाज हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है।
कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ने अकलवारा में साहू समाज के भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपए तथा अन्य भवन के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने सभी नवदंपतियों के सुखमय और समृद्ध जीवन की कामना करते हुए समाज के इस पुण्य कार्य की सराहना की।
इस अवसर पर विधायक श्री ईश्वर साहू जी, विधायक श्री दीपेश साहू जी, जिला अध्यक्ष श्री नारद साहू जी, तहसील अध्यक्ष श्री बसंत साहू जी, तेलघानी विकास बोर्ड श्री जितेंद्र साहू जी, रजक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष श्री प्रहलाद रजक जी, श्री दीपक ताराचंद साहू जी, गेंदराम साहू जी, श्री राम कुमार साहू जी, श्री अजय साहू जी, जनपद अध्यक्ष श्री जितेंद्र साहू जी, सरपंच श्री चित्ररेन साहू जी, श्री मोहित साहू जी, श्रीमती लक्ष्मी साहू जी, श्री ओम प्रकाश जोशी जी, श्री केदार साहू जी, श्री बेदराम साहू जी, श्रीमती नीलम साहू जी, श्रीमती त्रिवेणी साहू जी तथा अकलवारा में तहसील साहू संघ अध्यक्ष श्री हेम सिंह साहू जी, श्री राम कुमार साहू जी, श्री गेंदराम साहू जी, श्री गौकरण साहू जी, श्री बुद्धारु राम साहू जी, श्री अमर साहू जी, श्री छेदीराम साहू जी, श्री केशव साहू जी, विजय साहू,श्री भीष्म साहू जी, श्रीमती चमेली साहू जी, तहसील साहू संघ के पदाधिकारी एवं सामाजिक जन उपस्थित रहे।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

