0 अनेक स्थानों पर तीन से चार डिग्री तापमान बढ़ा
रायपुर, 13 अप्रैल (आरएनएस)। प्रदेश में अब भीषण गर्मी का तांडव शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान व्यक्त किया है कि यहां लू चलने के आसार हैं। भीषण गर्मी का असर जन-जीवन पर पड़ा है।
गर्मी के बढ़ते प्रभाव से बचने के लिए लोग टोपी, रूमाल तथा गमछा लगाकर चल रहे है। इसके अलावा कोल्ड्रिंग, लस्सी भी बड़ी मात्रा में बिक रहे हैं। चिकित्सकों ने लोगों को सलाह दी है कि घर से दोपहर एक बजे से 4 बजे के बीच न निकलें।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम विहार से मणिपुर तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। उत्तर पश्चिम से शुष्क और गर्म हवा आने के कारण प्रदेश में लगातार अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश के मध्य भाग में 15 अप्रैल से ग्रीष्म लहर चलने अथवा ग्रीष्म लहर जैसे स्थिति बनने की संभावना है।
आर.शर्मा
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

