रायपुर 13 अप्रैल (आरएनएस) शहर में बढ़ते जाम और यातायात नियमों की अनदेखी पर पुलिस ने ऐसा सख्त अभियान चलाया कि महज दो घंटे में 78 ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई कर दी गई और मौके पर ही पुराने पेंडिंग ई-चालान भी भरवाए गए, 12 अप्रैल 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे के बीच पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल के निर्देश पर यातायात पुलिस ने शहर में विशेष अभियान चलाया, लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह एक्शन लिया गया जिसमें ई-रिक्शा चालकों द्वारा नो पार्किंग में वाहन खड़ा करना, रॉन्ग साइड चलना और बिना वैध लाइसेंस जैसे नियमों का उल्लंघन कर यातायात को बाधित किया जा रहा था, पुलिस टीम ने सड़क पर उतरकर ऐसे चालकों को चिन्हित किया और एक-एक कर सभी पर चालानी कार्रवाई की गई, इतना ही नहीं जिन चालकों के पुराने ई-चालान लंबित थे उन्हें भी मौके पर ही भुगतान करने के लिए बाध्य किया गया, इस कार्रवाई से शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था में तुरंत सुधार देखने को मिला और नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मच गया, पुलिस ने साफ संकेत दिया है कि यह अभियान यहीं नहीं रुकेगा बल्कि शहर को जाम मुक्त और व्यवस्थित बनाने के लिए ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, साथ ही सभी चालकों से अपील की गई है कि वे अपने दस्तावेज अपडेट रखें, नो पार्किंग और चौक-चौराहों पर वाहन खड़ा कर यातायात बाधित न करें, क्योंकि अब नियमों की अनदेखी सीधे कार्रवाई को न्योता देगी और रायपुर की सड़कों पर कानून का पहिया पहले से ज्यादा तेजी से घूम रहा है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

