0 कबीर की वाणी को जीवन में अपनाने की ज़रूरत ; विधायक रिकेश सेन
भिलाईनगर, 01 जुलाई (आरएनएस)। निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम नेहरू नगर भिलाई में रविवार 28 जून को महान संत कबीर दास की 629 वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। आयोजन में वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए । इस अवसर पर संत कोमल साहेब बलौदा बाजार आश्रम, संत गीतेश साहेब सहित संत धनंजय साहेब, संत पंचम साहेब, संत शिवलाल साहेब, संत जुम्मन साहेब महंत, मंजीत अदब परमेश्वर साहेब, भूपत साहेब और साध्वी लक्ष्मी छत्तीसगढ़ के अनेक कबीर आश्रमों से पधारे थे। मंगलाचरण, बीजक पाठ, संध्या पाठ, भजन, सत्संग, प्रवचन और गुरु पूजा का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक रिकेश सेन ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सभी लोगों को आज के समय में संत कबीर की वाणी को याद रखने और अपने जीवन में अपनाने की ज़रूरत है. तभी हम सबका जीवन सार्थक होगा। कार्यक्रम में संत महात्माओं ने संत कबीर की साखी और दोहों के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया कि मानव जीवन में आडम्बरों से दूर रहना चाहिए और कबीर जैसे महान समाज सुधारकों के बताए मार्ग पर चलना ही हमारा उद्देश्य होना चाहिए। वक्ताओं के उद्बोधन के बाद चौका आरती का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में समिति के ट्रस्टीगण, प्रबंध कार्यकारिणी, महिला, युवा प्रकोष्ठ के सदस्यों में डा हीरा लाल साहू, आत्मा राम साहू, गौकरण लाल साहू, विनोद साहू, दलजीत साहू, जीतेन्द्र साहू, के पी साहू, रामाधार साहू, डा दीनदयाल साहू , टेक चंद साहू, अशोक साहू, विजय कांत दादर उर्मिला साहू, प्रेमलता साहू, शीला हिरवानी, वेद प्रकाश साहू, प्रभा साहू के साथ अनेक कबीर पंथी उपस्थित थे।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

