:- जयप्रकाश वर्मा अध्यक्ष एवं आत्माराम वर्मा मंत्री चुने गए।
गोण्डा 13 अप्रैल। आज सोमवार को लेखपाल संघ गोण्डा द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार उत्तर प्रदेश लेखपाल सदर तहसील,का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ। कुल सात पद हेतु नामांकन किया गया जिसमें अध्यक्ष पद हेतु दो आवेदन दिलीप कुमार शुक्ला व 0 वर्मा तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु एक आवेदन वीरपाल तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एक आवेदन दिलीप कुमार तथा मंत्री पद पर दो आवेदन आत्माराम वर्मा व विनय यादव तथा उप मंत्री पद पर एक आवेदन उमेश जायसवाल तथा कोषाध्यक्ष पद हेतु एक आवेदन आर्यन पांडे तथा ऑडिटर पद हेतु मनोज मिश्रा ने नामांकन किया जिसमें कुल दो पद पर चुनाव हुए। शेष पांच पद पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरपाल कनिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप कुमार , उप मंत्री पद पर उमेश जायसवाल, कोषाध्यक्ष पद पर आर्यन पांडे एवं ऑडिटर पद पर मनोज मिश्रा निर्विरोध चुने गए। कुल मतदाता 110 में 105 उपस्थित हुए। अध्यक्ष पद पर जयप्रकाश वर्मा को 67 मत व दिलीप कुमार शुक्ला को 38 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार जयप्रकाश वर्मा को 29 मतों से विजय प्राप्त हुई तथा मंत्री पद पर आत्माराम वर्मा को 68 मत व विनय कुमार यादव को 37 मत प्राप्त हुआ। इस प्रकार आत्माराम वर्मा को 31 मतों से विजय प्राप्त हुई। कुल पांच मतदाता अनुपस्थित रहे। चुनाव अधिकारी दीपक त्रिपाठी (जिला मंत्री)के नेतृत्व में जितेंद्र कुमार पाल( जिला उपमंत्री) फैयाज अहमद खान (तहसील मंत्री- करनैलगंज) व धर्मेंद्र तिवारी(जिला मीडिया प्रभारी) द्वारा संपन्न कराया गया इस मौके पर राजस्व निरीक्षक संघ के पूर्वी जोन उपाध्यक्ष राम बहादुर पांडे व जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुंडरीक पाण्डेय व रामेश्वर दत्त त्रिपाठी (तहसील अध्यक्ष तरबगंज) सहित तमाम लेखपाल की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर लेखपाल विवेक प्रजापति,रवि प्रकाश तिवारी, शैलेन्द्र मोहन मिश्रा,विशाल कुमार, दिनेश कुमार यादव, कौशल कुमार, मनीष कुमार, अंकुर कुमार, अंकित पटेल,भीम प्रसाद वर्मा,निर्मल कुमार, रविन्द्र कुमार, अजीत कुमार,काली प्रसाद, अभय श्रीवास्तव, संतोष पाण्डेय, राकेश श्रीवास्तव आदि व राजस्व निरीक्षक राम प्रकाश पाण्डेय,देवी प्रसाद आदि ने सभी को जीत की बधाई दिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

