-अशफाक उल्ला खां वार्ड के पार्षद ने नगर आयुक्त को दिया प्रस्ताव
अयोध्या 13 अप्रैल (आरएनएस)। अशफ़ाक उल्ला खां वार्ड अयोध्या नगर निगम के पार्षद अखिलेश पाण्डेय ने संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के पूर्व कचहरी परिसर अंतर्गत प्रतिमा के सम्मान में छत्र लगाकर गंदगी से सुरक्षित करने हेतु नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार को प्रस्ताव दिया साथ ही महानगर अयोध्या में अंतर्गत अन्य विभिन्न स्थानों पर निर्मित अंबेडकर जी की सभी प्रतिमाओं के सम्मान में छत्र लगाने की अपील की। नगर आयुक्त द्वारा पार्षद के प्रस्ताव को स्वीकृत करते हुए अभिलंब क्षत्र निर्माण हेतु अवर अभियंता निर्माण को आदेशित किया गया। प्रस्ताव देने में मुख्य रूप से अयोध्या नगर निगम के पू.पार्षद अजय पांडे, पार्षद राशिद सलीम, पार्षद विकास कुमार, पार्षद पति रिशु पांडे, पार्षद पति मोहम्मद सुफियान, पार्षद पति अनिकेत यादव उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

