-डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या हुई विचार गोष्ठी
सोहावल-अयोध्या 13 अप्रैल (आरएनएस)। भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर बीकापुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी हाजी फिरोज़ खान उफऱ् गब्बर द्वारा आयोजित भव्य गोष्ठी में हजारों की संख्या में लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय कुमार वर्मा उफऱ् राजू एवं संचालन अनुसूचित प्रकोष्ठ के जि़लाध्यक्ष विद्याभूषण पासी ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मौजूद समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जि़ला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान प्रदेश एवं केंद्र सरकार बाबा साहब के संविधान को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। लेकिन समाजवादी पार्टी इसे कभी सफल नहीं होने देगी। कार्यक्रम के आयोजक हाजी फिरोज़ खान गब्बर ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बाबा साहब के सपनों का भारत बनाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक लगातार संघर्ष कर रहे हैं। गोष्ठी में उमड़ी भारी भीड़ से वे उत्साहित नजर आए। गोष्ठी में प्रमुख रूप से कृष्ण कुमार पटेल, डा. राम सुमेर भारती, बलराम मौर्य, एजाज अहमद, अजय रावत, बख्तियार खान, छोटे लाल यादव, जय सिंह यादव, डा0 गोविंद विश्वकर्मा, शोएब खान, नरेंद्र यादव, डा0 बिलाल अहमद, शरद पासवान, डा0 राम प्रताप यादव, संजय यादव, दया शंकर भारती, रामचंद्र रावत, जितेंद्र रावत, जग जीवन पटेल, अमृत लाल वर्मा, अशोक चौधरी, दयानंद पासी, पप्पू पासी, राजेश यादव, सूरज निषाद, गया प्रसाद ,राम रूप कोरी, विश्वनाथ रैदास, सती प्रसाद रावत, राम नाथ कोरी, राम दुलारे रावत, रघुनाथ कोरी, प्रदीप रावत, कृष्ण कुमार रावत, राकेश यादव, बसंत लाल चौरसिया, किसान नेता फरीद अहमद, अरशद आलम मोनू, हरिश्चंद्र रावत, सभासद अबरार अहमद, सफीक अहमद, दिनेश चौधरी, रंजीत रावत, राकेश यादव, प्रधान अनुराग सिंह, अयान अहमद, सुल्तान खान, खालिद खान, मुनाजिर खान, शाहरुख पठान, डाक्टर शिवकुमार यादव, प्रधान मनोज यादव, मेराज खान, खुर्शीद अहमद, डा0 गोविंद विश्वकर्मा, मनोज पांडे, अनुभव प्रजापति संबोधित करते हुए बाबा साहब के संविधान द्वारा दिए गए समानता, न्याय और सुरक्षा के अधिकारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बीकापुर विधानसभा कमेटी सहित ब्लाक कमेटी, जोन कमेटी, सेक्टर कमेटी एवं बूथ प्रभारी सहित बड़ी संख्या में आम जनमानस एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

