-भजन संध्या में खाटू श्याम भक्ति में डूबे श्रद्धालु
गोसाईंगंज-अयोध्या 13 अप्रैल (आरएनएस)। गोसाईंगंज कस्बा दूसरे दिन रविवार को भी खाटू श्याम की रंग में पूरा रंगा रहा।कार्यक्रम के तहत दशरथ वाटिका प्रांगण में खाटू श्याम भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्याम प्रेमियों की भारी भीड़ के चलते पूरा परिसर छोटा पड़ गया और चारों ओर सिर्फ जय श्री श्याम के जयकारों की गूंज सुनाई देती रही।श्याम ग्रुप द्वारा दो दिवसीय आयोजित निशान यात्रा के दूसरे दिन भव्य भजन संध्या एवं भंडारे में दूर-दराज से आये श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर होकर भक्ति में लीन नजर आए।श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी अधिक रही कि दशरथ वाटिका का विशाल मैदान भी छोटा पड़ गया। महिलाएं, पुरुष और बच्चे सभी श्याम रंग में रंगे नजर आए। कई श्रद्धालु झूमते-गाते हुए भजनों का आनंद लेते दिखे, वहीं कुछ की आंखों में भक्ति के आंसू साफ झलक रहे थे।कार्यक्रम में आए भक्तों का कहना था कि ऐसा अद्भुत नजारा बहुत कम देखने को मिलता है, जहां हर चेहरा श्रद्धा और विश्वास से भरा नजर आए। भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और श्याम बाबा का आशीर्वाद लिया। पूरे आयोजन के दौरान व्यवस्था भी सराहनीय रही। श्याम परिवार के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम में विधायक अभय सिंह, पूर्व विधायक इन्द्रप्रताप तिवारी खब्बू, चेयरमैन डॉ विजयलक्ष्मी जायसवाल की मौजूदगी रही। उक्त मौके पर राजेश कसौधन, भोलानाथ, अनिल कुमार,राहुल,सर्वेश मोनू,आशुतोष, राजेश, अमित, कन्हैया, विजय गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

