-प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों को किया गया उत्साहवर्धन
सोहावल-अयोध्या 13 अप्रैल (आरएनएस)। शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बड़ागांव की प्रधानाध्यापिका श्रीमती विद्यावती ने कक्षा 1 से लेकर आठ तक कक्षा में प्रथम द्वितीय तृतीय आए छात्र-छात्राओं को गिफ्ट देकर उत्सावर्धन करते हुए रिपोर्ट कार्ड दिया। जिसमें कक्षा 8 में वंदना प्रथम,कक्षा 7 पल्लवी प्रथम,कक्षा 6 अनामिका प्रथम,कक्षा 5 सोनम प्रथम,कक्षा 4 रहनुमा प्रथम आईं । मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रधान नदी मलिक व प्रधानाध्यापिका विद्यावती ने बताया कि कक्षा में प्रथम आए बच्चों को गोल्ड मेडल, द्वितीय को सिल्वर मेडल,तृतीया को बोतल, टिफिन,पेंसिल, देकर सम्मानित करते हुए प्रधान नदीम मलिक, सहायक अध्यापिका अर्चना शर्मा,शालिनी ने कहा यही युवा छात्र छात्राएं आगे चलकर देश की रीढ़ साबित होंगी। जनपद प्रदेश ही नहीं राष्ट्र और विश्व में नाम रोशन करेंगें । इस मौके पर स्कूल स्टाफ प्रीति वाला, लक्ष्मी, शालिनी, अर्चना सक्सेना, राम प्रकाश, शिव बालक, राजेश कुमार, फातिमा बानो, शालिनी शर्मा, सरिता रंजन आदि सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

