अयोध्या 13 अप्रैल (आरएनएस)। कांग्रेस कार्यालय, कमला नेहरू भवन में पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। जिला अध्यक्ष चेत नारायण सिंह का ने अपने शोक संदेश में कहा कि मोहसिना किदवई का निधन कांग्रेस पार्टी के लिए अपूर्ण क्षति है। उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में संगठन को मजबूती प्रदान की और जनता की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहीं। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि मोहसिना किदवई अपने लंबे राजनीतिक जीवन में कई बार केंद्रीय मंत्री, सांसद तथा राज्यसभा सदस्य रहीं। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव एवं कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वर्गीय किदवई जी का योगदान सदैव याद रखा जाएगा। उनका सादगीपूर्ण जीवन और जनसेवा की भावना हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। शोक सभा में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, रामदास वर्मा, पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, बजरंग सिंह, उमेश उपाध्याय, राजकुमार पांडे, वेद सिंह कमल, फ्लावर नकवी, नाजिश फातिमा, धर्मेंद्र सिंह फास्टर, अशोक कुमार राय ,डॉ. विनोद गुप्ता सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

