स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय भवन का लोकार्पण, डिजिटल शिक्षा से बच्चों के भविष्य को मिलेगा नया आयाम
प्रयागराज 13 अप्रैल (आरएनएस)। स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए करैलाबाग कॉलोनी (बालू मंडी) स्थित अभ्युदय समग्र उच्च प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय के नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण महापौर गणेश केसरवानी ने किया। नगर निगम प्रयागराज एवं स्मार्ट सिटी परियोजना, ‘ऑपरेशन कायाकल्प योजनाÓ के अंतर्गत तैयार इस आधुनिक विद्यालय भवन का लोकार्पण महापौर द्वारा किया गया।
लोकार्पण समारोह के अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों ने नई शैक्षिक सुविधाओं का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
नवनिर्मित विद्यालय भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। इसमें स्वच्छ क्लासरूम, स्मार्ट डिजिटल बोर्ड, कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी, पुस्तकालय, साइंस लैब, गार्ड रूम रसोई घर, आकर्षक शैक्षिक भित्ति चित्रों से सजी दीवारें तथा स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित परिसर शामिल हैं।
इस अवसर पर महापौर गणेश केसरवानी ने अपने संबोधन में कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत प्राथमिक शिक्षा को लेकर विकास के रथ पर सवार है। ट्रिपल इंजन की सरकार इस प्रकार की पहल शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अब किसी गरीब के बच्चे किसी की कीमत पर स्मार्ट शिक्षा से वंचित नहीं होंगे क्योंकि आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालय न केवल बुनियादी ढांचे को मजबूत करते हैं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में भी सहायक सिद्ध होते हैं।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, पार्षद श्रीमती राधा निषाद, ऋषि निषाद, किरन जायसवाल, कुसुम लता, मंडल अध्यक्ष गया निषाद, गिरी शंकर प्रभाकर गिरी (बाबा), राजेश केसरवानी, अमित गुप्ता, हिमालय सोनकर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

