कई जगह लगेगी मूर्ति, निकलेगी शोभा यात्राएं एवं होंगे विविध आयोजन
प्रयागराज 13 अप्रैल (आरएनएस)। देशके संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती 14 अप्रैल मंगलवार को समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश भर मे संविधान एवं लोकतंत्र बचाओ संकल्प दिवस के रूप मे मनाने जा रही है। इसी क्रम मे प्रयागराज जिले मे लगभग 500 स्थानों पर जयंती कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
गंगापारके जिलाध्यक्ष अनिल यादव, यमुनापार के अध्यक्ष पप्पूलाल निषाद एवं महानगर के अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन के नेतृत्व मे सम्पूर्ण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अनेकों बैठके की जा चुकी हैं।
सपा प्रवक्ता दान बहादुर मधुर के अनुसार विधानसभा बारा के डेरा बारी मे बाबा साहबकी मूर्ति की स्थापना की जाएगी जिसका उद्घाटन डिप्टी सालिसीटर जनरल आफ इण्डिया श्री शिव कुमार पाल करेंगे। इसी तरह कोरांव विधानसभा के पचेड़ा गांव मे स्थित बाबा साहब पार्क मे मूर्ति की स्थापना की जाएगी जिसका उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष सोम दत्त पटेल करेंगे।
इस दिन सभी विधानसभाओं मे शोभा यात्राएं भी निकाली जाएंगी। फूलपुर विधानसभा क्षेत्र मे त्रिवेणीपुरम से लेकर झूंसी तक, प्रतापपुर विधानसभा मे साडा बरौना से इनायत पट्टी तक, हंडिया मे टाउन एरिया हंडिया, फाफामऊ मे होलागढ़, मेजा विधानसभा मे राम नगर, हनुमान गढ़, कुदरेगा, ओनौर करछना विधानसभा मे पुरवा, निरिया, डीहा, सड़वा, अरेल आदि स्थानों पर शोभायात्रा निकाली जाएगी।
इसके अलावा भी पूरे जनपद मे सभाएँ, गोष्ठियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

