आशा भोंसले को अर्पित की गई श्रद्धांजलि
प्रयागराज 13 अप्रैल (आरएनएस)। विद्या भारती से संबद्ध काशी प्रांत के रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज राजापुर, प्रयागराज में प्रधानाचार्य सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर (बाबा साहब) की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इसी क्रम में पद्म विभूषण एवं दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित आशा भोसले (ताई) को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने संगीताचार्य मनोज गुप्ता के निर्देशन में संगीतिक प्रस्तुति के क्रम में गीत एवं भाषण के माध्यम से दोनों विभूतियों का भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर दोनों विभूतियों को नमन करते हुए प्रधानाचार्य सतीश कुमार सिंह ने बताया कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के जनक, महान सुधारक अर्थशास्त्री और दलितों के मसीहा थे। उन्होंने जाति आधारित भेदभाव के खिलाफ जीवन भर संघर्ष किया और भारत को एक समतामूलक लोकतांत्रिक देश बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।उन्होंने कहा कि आरक्षण की नहीं संरक्षण की आवश्यकता है।
इसी क्रम में उन्होंने आशा भोंसले को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बताया कि वे फि़ल्मों की मशहूर पाश्र्वगायिका थीं। हिंदी के अलावा उन्होंने मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, भोजपुरी, तमिल, मलयालम, अंग्रेजी और रूसी भाषा के भी अनेक गीत गाए हैं।
कार्यक्रम का संचालन सत्य प्रकाश पाण्डेय ने किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

