मुंबई ,13 अपै्रल (आरएनएस)। सुरों की मल्लिका कही जाने वालीं दिग्गज गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। 13 अप्रैल की शाम मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर परिवार की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार हुआ। बेटे आनंद भोसले ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस भावुक क्षण में मनोरंजन जगत से कई सितारे भी गायिका को अंतिम विदाई देने पहुंचे। बता दें, 92 वर्षीय आशा ताई ने 12 अप्रैल को मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली थी।
आशा भोसले को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान उनके बेटे आनंद भोसले और पोती जनाई भोसले समेत वहां मौजूद सभी लोग भावुक नजर आए। जाहिर है कि आशा ताई के जाने से भारतीय संगीत के एक स्वर्णिम युग का अंत हो गया। देश ने अपनी सुरीली ‘आशा’ को हमेशा के लिए खो दिया। हालांकि, उनके द्वारा गाए गए सदाबहार हमेशा के लिए फैंस के दिलों में उनकी यादों और मौजूदगी को बनाए रखेंगे।
इससे पहले गायिका का पार्थिव शरीर उनके लोअर परेल स्थित आवास ‘कासा ग्रांडे’ में रखा गया था, जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए कई फिल्मी सितारे और हस्तियां पहुंची। दिग्गज गायिका अनुराधा पौडवाल भी अपनी उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए पहुंची और बेहद भावुक दिखीं। उनके अलावा, एआर रहमान, जैकी श्रॉफ, रितेश देशमुख, तब्बू, सचिन तेंदुलकर, लेजली लेविस, हेलन, राकेश रोशन, आशा पारेख और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी अपने परिवार के साथ पहुंचे थे।
92 वर्षीय आशा भोसले को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद 11 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगले दिन उन्होंने इलाज के दौरान अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली। इस दुखद खबर की पुष्टि डॉक्टर डॉ. प्रतीत समदानी और गायिका के बेटे आनंद भोसले ने मीडिया से की।
रिपोर्ट के मुताबिक, गायिका का निधन मल्टी-ऑर्गन फेल्योर (एक साथ कई अंगों का काम बंद कर देना) के कारण हुआ था।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

