धमतरी 14 अप्रैल (आरएनएस) नशे के कारोबार पर पुलिस ने ऐसा तगड़ा वार किया है कि अंतर्राज्यीय हेरोइन सप्लाई नेटवर्क की कमर टूट गई है, ऑपरेशन “निश्चय” के तहत लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई में थाना अर्जुनी पुलिस ने 56 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ तीन आरोपियों को रंगे हाथों दबोच लिया,

पूरी कार्रवाई 14 अप्रैल 2026 को सामने आई जब श्याम तराई फारेस्ट नाका के पास एक कार में चल रही हेरोइन की डील पर पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर छापा मारा और मौके से निजामुद्दीन कुरैशी (28), अनिता नेताम (37) और इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड मोहम्मद इस्लामुद्दीन कुरैशी (34) को गिरफ्तार कर लिया, तलाशी में 56 ग्राम हेरोइन जिसकी कीमत करीब 11 लाख रुपये, एक मारुति स्विफ्ट कार कीमत लगभग 5 लाख रुपये, दो मोबाइल और नगद 4,240 रुपये बरामद हुए, कुल जब्ती 16,24,240 रुपये आंकी गई जो धमतरी पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी हेरोइन रिकवरी मानी जा रही है, जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि इस्लामुद्दीन पिछले डेढ़ से दो साल से पंजाब से ट्रेन के जरिए हेरोइन लाकर छत्तीसगढ़ के कई जिलों—रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद और धमतरी में सप्लाई कर रहा था और लगातार मोबाइल नंबर बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था, लेकिन एक दिन पहले सिटी कोतवाली में पकड़े गए आरोपियों से मिली कड़ी ने पूरा नेटवर्क खोल दिया जिसके बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र एक्टिव कर निगरानी बढ़ाई और पुख्ता सूचना मिलते ही जाल बिछाकर आरोपियों को पकड़ लिया, थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 56/2026 के तहत धारा 21(बी) और 29 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया गया है, इससे पहले भी ऑपरेशन निश्चय के तहत करीब 30 लोगों को जेल भेजा जा चुका है,

