सीएम ने कहा- बंगाल में बुलडोजर नहीं अदब व संस्कार चलता है
रौनक कुमार शंकर
पश्चिम मेदिनीपुर/हावड़ा 14 अप्रैल (आरएनएस)। पिंगला और तामलुक, हावड़ा को डोमजूर में अपनी रैलियों के दौरान सीएम ममता बनर्जी ने जहा भाजपा नीत केन्द्र सरकार पर हमला किया वहीं व्यंग्यात्मक तौ पर कहा कि वह विरोधियों को जलन को उन्हें शांत करने के लिए उन्हें आइसक्रीम देंगी। उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा जो तनाव के हालात है वहां शांति की आवश्यकता है। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली से मोटा भाई आए हैं, साथ में मीडिया और सीबीआई भी आई है। जितना नाम काटना है काटो और जितना तनाव फैलाओ करना है करो, लेकिन बंगाल को कब्ज़ा करना इतना आसान नहीं है। सीएम ममता ने कहा कि अविभाजित मेदिनीपुर की धरती ईश्वर चंद्र विद्यासागर, खुदीराम बोस और मातंगिनी हाजरा जैसे महान लोगों की कर्मभूमि रही है, इसलिए यहां गंदी राजनीति और गंदी सोच नहीं चलेगी। ममता बनर्जी ने कहा कि यहां ऐसा खेला होगा कि बंगाल से आपको उखाड़ फेंका जाएगा।
केंद्रीय बलों की तैनाती को लेकर उन्होंने कहा कि केंद्रीय पुलिस शांति बहाल करने के लिए आए, इसमें कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दो लाख नहीं, आप चाहें तो दस लाख केंद्रीय पुलिस भेज दीजिए, हमें कोई आपत्ति नहीं। लेकिन अगर गांव-गांव जाकर मतदाताओं को डराने या वोट देने से रोकने की कोशिश की गई तो लोग चुप नहीं बैठेंगे। ममता बनर्जी ने विपक्ष और केंद्र सरकार पर डराने-धमकाने की रणनीति अपनाकर चुनावी माहौल को प्रभावित करने का आरोप लगाया और दावा किया कि उनमें निष्पक्ष चुनाव जीतने का आत्मविश्वास नहीं है। उन्होंने अपने विरोधियों को सीधे चुनौती देते हुए कहा कि जो लोग छिपकर लड़ रहे हैं उन्हें आगे आकर मतदाताओं से खुलकर बातचीत करनी चाहिए और कहा कि बंगाल की जनता अपना फैसला सुनाएगी। तृणमूल प्रमुख ने कहा कि, तृणमूल के लोगों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन याद रखें एक को गिरफ्तार किया तो हजार लोग सामने आएंगें। ममता बनर्जी ने कहा कि, आजकल उत्तर प्रदेश जल रहा है। योगी बाबू यहां आकर भाषण देते है और कहते है कि बंगाल में बुलडोजर चलते रहेंगे। बंगाल में बुलडोजर नहीं चल सकता, बंगाली लोग सलाम करते है, प्रणाम करते हैं, जय हिंद कहते हैं, वंदे मातरम कहते हैं। यहां से जब लड़के-लड़?कियां भाजपा शासित राज्य में जाते हैं, तो उन्हें मारा जाता है। उन्हें प्रताडि़त किया जाता है। जब वे बंगाली बोलते हैं, तो उन्हें घुसपैठिया कहा जाता है। उनका बदला लोकतंत्र के बैलेट बॉक्स में लिया जाएगा। इसी महीने परिसीमन विधेयक लाया जा रहा है। यह आपको टुकड़ों में काट देगा। यह बंगाल को बांट देगा। फिर यह एनआरसी लागू करेगा। ममता ने यह भी कहा कि उन्होंने इतनी बेशर्म सरकार कभी नहीं देखी। ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने बहुत सी सरकारें देखीं, बहुत सारे नेता देखे लेकिन कभी भी इतनी भ्रष्ट, बेशर्म, तानाशाह और लुटेरी सरकार नहीं देखी। उन्होंने यह भी कहा कि टीएमसी इस लड़ाई का जवाब लोकतंत्र से देगी।मैंने बीजेपी जितना गंदा खेल खेलते किसी को नहीं देखा है। मैं सात बार सांसद रही, चार बार केंद्रीय मंत्री रही। मैंने कई प्रधानमंत्री देखे लेकिन बीजेपी सरकार जितनी बेशर्म, तानाशाह, भ्रष्ट, सरकारें लूटने वाली, चोर, लोगों को मारने वाली और दंगे कराने वाली सरकार नहीं देखी।Ó उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 10 वर्षों में कोई आर्थिक मदद नहीं दी, जबकि अब चुनाव के समय बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि बीजेपी न तो बाढ़ के समय मदद करती है, न ही तूफान के दौरान। उन्होंने कहा, केंद्र ने किसी भी परियोजना में एक पैसा नहीं दिया, लेकिन अब काले धन से लोगों को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

