जौनपुर 14 अप्रैल (आरएनएस ) वरिष्ठ पत्रकार रियाजुल हक को प्रयागराज के प्रतिष्ठित टाउन हॉल में आयोजित एक भव्य समारोह में पद्म श्री ग्लोबल एक्सीलेंट अवार्ड से नवाजा गया है। जीवरन फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और बेमिसाल सामाजिक सेवाओं के लिए यह सम्मान दिया गया। उनकी पहचान केवल एक पत्रकार तक सीमित नहीं है। उन्होंने लावारिस शव इंतजामिया कमेटी का गठन कर लावारिस शवों को सम्मानजनक विदाई देने का बीड़ा उठाया है। रियाजुल हक मर्सी क्लब, जिला अपराध निरोधक कमेटी, मदर टेरेसा फाउंडेशन और सिविल डिफेंस जैसी संस्थाओं के माध्यम से भी समाज सेवा मेंयोगदान दे रहे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

