जौनपुर 14 अप्रैल (आरएनएस )। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति एवं वरिष्ठ नेताओं ने कार्यालय पर और जिले के प्रत्येक बूथ पर बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि भाजपा सरकार ने बाबा साहेब से जुड़े पांच प्रमुख स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित कर उन्हें वह सम्मान दिया, जिसके वे हकदार थे। पीयूष गुप्ता , संदीप तिवारी , अजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने बाबा साहेब का नाम तो लिया, लेकिन उन्हें हमेशा चुनाव हराने और अपमानित करने का काम किया। इसके विपरीत, भाजपा सरकार ने बाबा साहेब के विचारों को नीतिगत ढांचा प्रदान किया है। जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह ने कहा कि बाबा साहेब केवल एक समुदाय के नेता नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के पथ-प्रदर्शक थे कांग्रेस ने दशकों तक उन्हें अपमानित किया और उनके योगदान को दबाने का प्रयास किया, लेकिन भाजपा ने उन्हें राष्ट्र के नायक के रूप में स्थापित किया है आज का भारत बाबा साहेब के सपनों का भारत है। जिला अध्यक्ष भाजपा ने मण्डल अध्यक्षों की घोषणा की ।मंडल अध्यक्ष बेलवार रूपेश सिंह, सुजानगंजरू संतोष पासी , मुंगराबादशाहपुर रू राजीव केशरी , तरहटी श्मुकेश पटेल , पवारा रू अजय दुबे , नवपेड़वा जनार्दन गौड़ है। जिला उपाध्यक्ष परविंदर चैहान सतीश दुबे दीपक सिंह मंटो घनश्याम यादव शुभम मौर्य आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

