*भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर का जीवन संघर्ष उज्जवल भविष्य प्रशस्त करता है -जिलाधिकारी
*जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती, आयुक्त कार्यालय में मण्डलायुक्त, कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियो द्वारा माल्यापर्ण व श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया नमन
मीरजापुर 14 अप्रैल (आरएनएस)। भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के 135 वीं जयंती के अवसर पर जनपद के सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर मनाई गई। आयुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश, अपर आयुक्त न्यायिक डॉ विश्राम व अधिवक्ताओ के द्वारा भारतीय सविधान के शिल्पी डॉ भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम में मण्डलायुक्त ने राजेश प्रकाश ने डॉ भीमराव अम्बेडकर जी को बहुआयामी, प्रतिभा के धनी बताते हुए उन्हें उत्कृष्ठ, बुद्धजीवी प्रकाण्ड विद्धान, कानून विधि व अर्थशास्त्री, जन नायक थे। उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव अम्बेडकर समता, बंधुता, शिक्षा व न्याय में समानता व सबका साथ सबका विकास की दिशा में पूरे देश को कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्रों लोकतंत्र की वकालत कर भारत को एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दिया। आज हम सभी व्यक्ति अधिकारी व कर्मचारी जो जिस पद पर है उसका कर्तव्य बनता है कि डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के दिखाए गए मार्गो को प्रशस्त करे और देश को विकसित भारत की दिशा में कार्य करे ताकि उनके सपनो को साकार किया जा सके। इस अवसर पर अपर आयुक्त न्यायिक डॉ विश्राम ने कहा कि डॉ भीमराव अम्बेडकर सोशितो व गरीबों के मुक्तिदाता थे। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ-साथ आयुक्त कार्यालय के कर्मचारियो के द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र तिवारी उर्फ लल्लू तिवारी ने किया। डॉ भीमराव अम्बेडकर के 135वीं जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, अपर जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह, देवेन्द्र प्रताप सिंह, नमामि गंगे विजेता, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, उप जिला मजिस्ट्रेट संजीव यादव, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय एवं कलेक्ट्रेट सभी अधिकारियों, कर्मचारियों के द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने डॉ भीमराव अम्बेडकर के कृतित्व व व्यक्त्वि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ भीमराव अम्बेडकर राजनीति, आर्थिक, सामाजिक, धार्मिक और संवैधानिक क्षेत्र में बहुत से कार्य किए है जो वर्तमान में भी प्रासंगिक होते हुए दिखाई देते है वे एक ऐसी राजनीतिक भारत का निर्माण करना चाहते थे जिसमें जाति, धर्म, रंग व लिंग आदि के आधार पर भेदभाव किए गए बगैर सभी को समान राजनीतिक अवसर प्रदान हो सकें। उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था की कल्पना में नैतिकता और सामाजिकता दो प्रमुख मूल्यो को शामिल करने की दिशा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह, देवेन्द्र प्रताप सिंह, नमामि गंगे विजेता, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, उप जिला मजिस्ट्रेट संजीव यादव व कलेक्ट्रेट के कर्मचारी व अधिकारी भी बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन अशोक धर दूबे ने किया गया। इसी क्रम में जिला सूचना कार्यालय में जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय, प्रचार सहायक बालमुकुन्द्र चतुर्वेदी, कम्प्यूटर आपरेटर अतुल कुमार पाण्डेय के द्वारा डॉ भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। क्षेत्रीय आयूर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्रीय आयूर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी व कार्यालय अन्य चिकित्सको व कर्मचारियों के द्वारा भी भारत रत्न बोधिसत्व डॉ भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनके कृतित्व पर संगोष्ठी के माध्यम से प्रकाश डाला गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

