मीरजापुर 14 अप्रैल (आरएनएस)। वाराणसी-शक्तिनगर हाइवे पर जिले के अहरौरा में स्थित टोल प्लाजा को हटाएं जाने की मांग को लेकर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना आठवें दिन भी रहा ज़ारी है। जिला मुख्यालय पर अहरौरा और अष्टभुजा विंध्याचल स्थित टोल प्लाजा को अनैतिक बताते हैं पिछले सात दिनों से कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष डाक्टर शिवकुमार पटेल के नेतृत्व में जारी धरना मंगलवार को आठवें दिन भी जारी रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर जनहितों की आनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि देश और प्रदेश की बीजेपी सरकार पूंजीपतियों की सरकार है जिसे आम जनों किसानों नौजवानों से कोई लेना-देना नहीं है। अहरौरा टोल प्लाजा को फर्जी करार देते हुए कहा कि आर्थिक शोषण और धन उगाही का केंद्र बने अहरौरा व अष्टभुजा विंध्याचल टोल प्लाजा को हटाएं जाने की मांग ग्रामीणों, किसानों द्वारा लंबे समय से किया जा रहा है लेकिन इस पर ध्यान देना तो दूर कि बात है कोई इनके मर्म को भी समझने के लिए आगे नहीं आया है। ऐसे में किसानों ग्रामीणों की आवाज बनकर कांग्रेस ने यह आंदोलन शुरू किया है। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष डाक्टर शिवकुमार, छोटे खान, अर्चना चौबे, दीपचंद जैन सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे हैं।झे
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

